Friday, 5 August 2016

जानिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बारे में कुछ अनकही बातें


  • नीतीश कुमार का जन्म पटना के बख्तियारपुर गांव के एक कुर्मी परिवार में हुआ था।
  • नीतीश कुमार के पुकारने का नाम 'मुन्ना' है।
  • नीतीश कुमार ने मंजू कुमार सिन्हा नाम की शिक्षिका से शादी की थी।
  • मंजू सिन्हा का देहांत साल 2007 में मात्र 53 वर्ष की अवस्था में हो गया था।
  • नीतीश कुमार ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (वर्तमान में National Institute of Technology) से इलेक्ट्रिक्ल में बीटेक किया है।
  • राजनीति में आने से पहले नीतीश कुमार ने कुछ दिनों तक बिहार स्टेट इलेक्ट्रिकल बोर्ड में काम किया था।
  • नीतीश कुमार को घर का बना भोजन ही भाता है।
  • नीतीश कुमार की पहचान अब तक के अच्छे रेल मंत्रियों में होती है क्योंकि इनके कार्यकाल में (1998-2004) में समुचित रेल व्यवस्था थी।
  • बिहार की सत्ता संभालने के दौरान नीतीश कुमार को बेस्ट राजनीतिज्ञ ऑफ द ईयर जैसे अवार्डों से नवाजा जा चुका है।
  • नीतीश कुमार के पिता कविराज राम लखन सिंह एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और वो गांधीवादी बिहार विभूति अनुराग नारायण सिन्हा के करीब माने जाते थे।
  • अनुराग सिन्हा को मार्डन बिहार के जनकों में गिना जाता है।
  • नीतीश कुमार के पिता एक आयुर्वेद वैद्यराज भी थे जिन्होंने 1957 में नेशनल कांग्रेस छोड़कर जनता पार्टी ज्वाइन की थी।
  • नीतीश कुमार ने राजनीति का पाठ जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, एसएन सिन्हा, करीपुरी ठाकुर और वीपी सिंह जैसे दिग्गजों से सीखा।
  • नीतीश कुमार ने साल 1974 और 1977 में जयप्रकाश नारायण आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था और वो तत्काल लोकप्रिय नेता सत्येंद्र नारायण सिन्हा के बेहद करीब आ गये।
  • संकर्षण ठाकुर ने नीतीश कुमार के जीवन पर एक किताब लिखी है जिसका शीर्षक है Single Man: The Life And Times of Nitish Kumar of Bihar.
  • अरूण सिन्हा ने भी नीतीश कुमार पर किताब लिखी है जिसका नाम है Nitish Kumar and The Rise of Bihar 
  •  और भी मजेदार जानकारी के लिए लाइक  करे कमेंट करे शेयर करे   

No comments:

Post a Comment